नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था किन्नौर अब तक (हिमाचल प्रदेश) के पटल से संस्थापक एवं संचालक राम भगत नेगी के आमंत्रण पर मुंबई से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने सोमवार दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को अपनी छंद,सवैया,मुक्तक एवं गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया वहीं महासमुंद-छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवियत्री श्रीमती पुष्पलता भार्गव 'सुनंदा' ने शुक्रवार 01 अक्टूबर 2021 को अपनी रसिक गीतों व छंदों से पटल पर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वही दूसरे दिन शनिवार दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को डॉक्टर लालित्य ललित नई दिल्ली से पटल पर उपस्थित होकर अपनी रचनाओं से,अपनी विधाओं से कोई कसर नहीं छोड़ी जिससे लोगों ने वाहवाही न की हो। काव्य पाठ के उपरांत संचालक राम भगत नेगी ने आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उनके आग्रह पर उपस्थित होने हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी दिया। विनय शर्मा दीप के द्वारा पढ़े गए मुक्तक कराए गए----
मिटे जो देश के खातिर वही तो स्वाभिमानी है।
धरा का पूत जो सच्चा वही हिंदुस्तानी है।
यहां जयचंद जैसे तो छुपे गद्दार हैं कितने।
चटाये धूल यूं सबको वतन का वो सेनानी है।।
छत्तीसगढ़ से सुप्रसिद्ध कवियत्री पुष्प लता भार्गव सुनंदा की लेखनी भी कम नहीं रही----
१."एक अनजाना चेहरा मेरे ख्वाबों में,आना जाना सा जिसका लगा रहता है... "
२."पीहर की जो लाडो बन के रही , इन्हें समझी ना इतने साल ...."
इसी तरह अन्य कवियों ने भी काव्यपाठ किया। अंत में राम भगत नेगी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uFZgUN
Tags
recent