नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं और शाहगंज में भोर में चारों भाईयों के मिलन को देख दर्शक हुए भावविभोर
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दोनों तहसीलों में ऐतिहासिक भरत मिलाप
शाहगंज/मड़ियाहूं,जौनपुर। नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप रविवार की सुबह नगर के पुराना चौक में संपन्न हुआ। मर्यादा पुरु षोत्तम श्रीराम का पुष्पक विमान शनिवार की रात निकला जो नगर भ्रमण करते हुए रविवार की सुबह पुराना चौक पहुंचा जहां भैया भरत, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के मिलन को देखकर समूचा नगर भावुक हो उठा। जय श्री राम के उद्घोष के बीच लोगों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की। उधर युवा भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम का रथ रवाना होने से पहले विधि विधान से आरती की। यही नहीं परंपरागत रथ के चलाने में आने वाले लगभग 51 हजार रूपये का रामलीला समिति को आर्थिक सहयोग भी दिया। दशहरा के दूसरे दिन नगर का सुप्रसिद्ध भरत मिलाप में भारी भीड़ देखने को मिली। गरु ड़ रूपी सजाया गया पुष्पक विमान कहारों के कंधे पर नगर के श्री संगत जी मंदिर से रवाना हुआ। अलीगंज और घासमंडी चौक से होते हुए विमान डाकखाना तिराहा पहुंचा। यहां से रामरथ के पीछे पीछे तेरह अलौकिक झांकियां (लाग) एवं दुर्गापूजा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। मर्यादापुरु षोत्तम राम के पुष्पक विमान रूपी रथ के आगे पागल, खूनी के रूप में झांकियों के अलावा मिलट्री बैंड और राम जी तिहारो चरित मनोहर गावैं सकल अवध वासी का जाप करती कीर्तन मंडली रही। अद्भुत झांकी द्वारा समाज की कुरीतियों एवं वर्तमान समय के समाज में व्याप्त धर्म, जाति एवं संस्कृति की राजनीति पर सीधा प्रहार किया गया था। प्रभु श्रीराम जी के पुष्पक विमान रूपी रथ के साथ हनुमान और सुग्रीव की भूमिका में नगर के युवा कलाकार रहे। भालू, खूनी पागल के साथ अन्य जीवन्त झाकियां शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। रामरथ के आगे आगे चल रहे कीर्तन मण्डली ने पूरे नगर के वातावरण को राममय कर दिया।जेसीज चौक पर राम का पुष्पक विमान पहोचने पर पहले से ही मौजूद हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष क्षअत अग्रहरी द्वारा बाबा वि·ानाथ की नगरी काशी से बुलाए गये कलाकारों ने प्रभु राम की आरती हे राजा राम तेरी आरती उतारु भजन द्वारा लोगो का मन मोह लिया। मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख के भाई व 365 विधान सभा के भावी प्रत्याशी विजय सिंह विद्यार्थी क्षअत अग्रहरी भुवने·ार मोदनवाल नपा चेयर मैन गीता जायसवाल व प्रदीप जायसवाल सुशील सेठ बागी द्वारा आरती का आयोजन किया गया। कीर्तन मण्डली में प्रमुख रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि, शीतल अग्रवाल, संदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, स्याम जी गुप्ता आदि रहे। वहीं जेसीज चौक पर बनाए गए केन्द्रीय पण्डाल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे। डाक खाना तिराहे पर बने प्रसारण मंच से मेले का संचालन फिरतू राम यादव व देवेश जायसवाल ने किया। भगवान राम के दशर््ान को श्रध्दालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। मडि़याहूं संवाददाता के अनुसार कस्बे का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें अगल-बगल के ग्रामीण अंचल से पुरु ष महिलाएं और बुजुर्ग पूरी रात मेले का आनंद लेते रहे। भरत मिलाप में करीब एक लाख की भीड़ थी भरत मिलाप में पूरे कस्बे में सजावट किया गया था झांकियां भी निकाली गई थी। जिस को दशर््ाकों ने ह्मदय से सराहा प्रात: 4:30 के करीब कस्बे में निर्धारित स्थान पर राम और भरत शत्रुघ्न और लक्ष्मण जब गले से गले मिलने लगे तो चारों तरफ से पुष्प वर्षा के साथ लोगों की आंखें सजल हो गई। वह दृश्य बड़ा ही अलौकिक रहा। श्रीराम के जय-जय कारे के साथ भरत मिलाप का मेला संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे सर्किल की फोर्स और जिले से अतिरिक्त फोर्स लेकर क्षेत्राधिकारी मडि़याहूं संत प्रसाद उपाध्याय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटने पाई। तहसीलदार मडि़याहूं अमित कुमार त्रिपाठी थाने में अपने राजस्व कर्मियों को लेकर डटे रहें। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर धर्मेंद्र सेठ ने स्टेज बनाकर सभी भरत मिलाप चौकियों को पुरस्कृत भी किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप साहू पूर्व अध्यक्ष विनोद निगम चंदन केसरी सुभाष चंद्र साहू टैंपू सेठ सहित अनेक समाज के लोग बतोर वॉलिंटियर मेले की निगरानी करते नजर आए। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार नगर के सराय में शनिवार की रात भरत मिलाप का पर्व मनाया गया। चारो भाइयो के मिलन का दृश्य देख लोग भाव विभोर हो गए और जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। चारो भाइयो के मिलन के बाद मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्रीराम, जगत जननी माता सीता सहित चारों भाइयो की आरती उतारी। नगर में आदशर््ा रामलीला समिति द्वारा सन 1913 से रामलीला का मंचन किया जाता है। दशमी के दिन रावण का पुतला दहन करने के बाद अगले दिन एकादशी को भरत मिलाप का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी कोविड 19 को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए केवल सांकेतिक रामलीला का मंचन करने के बाद भरत मिलाप का आयोजन किया। कार्यक्रम नगर के बीचों बीच सराय मोहल्ले में आयोजित किया गया। भरत मिलाप के दौरान पूरे नगर को दुल्हन की भांति सजाया गया था। वही नगर में निकलने वाली चौकी पर कलाकार अपनी अभिनय प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। नगर के सराय, मंगल बाजार, शादी गंज, चूँगी चौराहा, जंघई पड़ाव, सुजानगंज चौराहा, बरईपार चौराहा, रोडवेज पर स्टेज बनाकर भरत मिलाप के कलाकारों को पुरस्कार व सम्मान किया गया। जहां पर चारो भाइयों के मिलने के बाद एक दूसरे को गले लगाते देख भक्त भाव विभोर हो गए और लोगो के आखों से आंसू झलक उठे। पहले मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्रीराम एंव जगत जननी माता सीता संग चारो भाइयो की आरती उतारी। समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, सीओ अंतर सिंह व प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा प्रशासन के साथ दिये गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, विनोद अग्रहरि, सन्दीप, कृपाशंकर श्रीवास्तव मनोज जायसवाल, राजेश अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3pbhm07
Tags
recent