नया सबेरा नेटवर्क
कच्ची दीवार के मलबे में दबकर हुई थी बच्चे की मौत
खुटहन,जौनपुर। बड़नपुर ग्राम पंचायत के उछाहिलपुर गाँव में रविवार को छप्पर पर गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बालक की मौत और उसकी दो बहने घायल होने की जानकारी होते ही घटना के दूसरे दिन सुबह राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मौके पर पहुंच पीडि़त परिवार को ढांढस बधाया। उन्होंने मृत बालक के स्वजन को मुख्यमंत्री राहत कोश से चार लाख की सहायता राशि व एक आवास दिलाने का आ·ाासन दिया। गांव निवासी प्रेमचंद पाल का 8 वर्षीय पुत्र सत्यम व 11वर्षीय पुत्री शिक्षा तथा पड़ोसी सुरेश पाल की 4 वर्षीय पुत्री काव्या दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठ पढ़ रहे थे। तभी अचानक छप्पर के ऊपर दिवार गिर गयी। मलवे में दबकर सत्यम की मौत हो गई। जबकि शिक्षा और कव्या गंभीर रूप से घायल गयीं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के दूसरे दिन रविवार की सुबह पीडि़त के घर पहुँचें राज्य मंत्री ने स्वजनो को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने सीएम राहत कोश से चार लाख नकद व एक सरकारी आवास तत्काल दिलाए जाने का आ·ाासन दिया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3oydvtQ
Tags
recent