Adsense

कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने दिखाई अपनी ताकत | #NayaSaberaNetwork

कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने दिखाई अपनी ताकत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
जौनपुर। परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने हुंकार भरी। शिक्षकों की गर्जना से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर उसके निस्तारण की मांग की। साथ ही एक घंटे अधिक विद्यालय संचालन के तुगलकी फरमान को वापस करने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिन में एक बजे से ही जनपद के विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों का जमावड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में हजारों की संख्या शिक्षकों ने अपने दमदार व जोरदार उपस्थिति से कलक्ट्रेट परिसर के मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। हजारों की संख्या में जुटे पुरूष व महिला शिक्षक एकजुट होकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत प्राथमिक के प्रधानाध्यापक एवं जूनियर के सहायक हो 17140 एवं जूनियर के प्रधानाध्यापक को 18150 न्यूनतम वेतनमान दिया जाना, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना, मृतक आश्रित परिवार वालों को योग्यता के अनुसार नियुक्ति,शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक साथियों को शिक्षक पद पर समायोजन, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण एवं जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्दी प्रारंभ किया जाना,वेतन विसंगतियों को दूर किया जाना तथा जब तक शासन से संसाधन उपलब्ध हो जाए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन फीडिंग के लिए शिक्षकों पर दबाव न डाला जाय। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों की इन महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हमारा संघ पूरी मजबूती से इस संघर्ष में साथ है। जिलामंत्री सतीश पाठक ने जनपद के कोने कोने से आये भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संघसंरक्षक राजीव रत्नम तिवारी ब्लाक अध्यक्ष मुंगरा  संगठन मंत्री अ·ानी सिंह संतोष बघेल शैलेश सिंह कोषाध्यक्ष रोहित यादव महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, मंजू पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, बक्शा अध्यक्ष सरोज सिंह, केराकत से संजय सिंह, सुशील सिंह, मृत्युंजय, रेखा यादव, मीरा कन्नौजिया, ज्योति सिंह, दिवाकर चौहान, शैलेश सिंह, संतोष सिंह, सुभाष बिंद, धीरज कश्यप, मुन्ना लाल यादव, अखिलेश उपाध्याय, रामसिंह राव, राजीव सिंह लोहिया स्वतंत्र कुमार, विशाल सिंह राम कृपाल यादव, संजय राय, गिरीश सिंह, अखंड सिंह, अजीत सिंह, सुनील प्रजापति, नीतीश सिंह, दिनेश मौर्या, शैलेश सिंह, प्रदीप सूर्या, रोहित सिंह, संतोष उपाध्याय, इमरान अली अरविंद सिंह, सर्वेश, संतोष यादव, प्रवीण प्रवक्ता, अरविंद सिंह, सतीश, ममता श्रीवास्तव, मधु रानी, प्रियंका सिंह, रेखा यादव, रागिनी गुप्ता, प्रीति मौर्या, जरीना खातून, सहित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*
Ad

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3a2YPtZ

Post a Comment

0 Comments