नया सबेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ,जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव विकास क्षेत्र रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर में रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार पटेल, राजेश बहादुर सिंह, नन्हे मौर्या, संजय सिंह, शैलेंद्र मिश्र, सरोज दुबे, संतोष सिंह, सुनील दुबे, वीरेंद्र सिंह, चंद्रभूषण शुक्ला, राजेश यादव, मंजीत यादव, कमलेश यादव,अरु ण सिंह, मुकेश यादव, राजे·ार मिश्र, सरोज सिंह, मनीष सिंह, राकेश कुमार गौतम, रजी अहमद, अरु ण शर्मा, महेंद्र प्रजापति सहित विकास क्षेत्र के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर अध्यापकों द्वारा सरस्वती वंदना कर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों में अरु ण कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार दुबे को मंत्री चयनित किया गया इस अवसर पर पदाधिकारियों को चुनाव प्रभारी ने पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iOrjfP
0 Comments