Adsense

पानी! | #NayaSaberaNetwork

पानी! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
 
बहता  हुआ  ये  झरना,  बहता  हुआ  ये   पानी।
कण-कण में है बसा तू,कण-कण की जिंदगानी।  

वादी, नदी, पवन  सब, तेरा  ही  गुण  ये गाते।
आया  न होता जग तू,  जीवन  कहाँ  से  पाते?
पत्थर - पहाड़   वन   में,  छाई ! तेरी  जवानी।
कण-कण में है बसा तू,कण-कण की जिंदगानी।   

पानी    बिना   परिंदे,   पानी    बिना   वो   धंधे।
तू   साँस   है   सभी   का,  यश  गाते  तेरे  बन्दे।
महिमा   अनंत    तेरी,   दुनिया    तेरी   दीवानी।
कण-कण में है बसा तू ,कण-कण की जिंदगानी।

तन - मन  से   खेलती  हैं, वो   डैम  की  दीवारें।
उगते   हैं    खेत   सोना,  तुझसे   हैं  ये    बहारें।
गंगा  में  बह   रहा  है,   सदियों से   तेरा   पानी।
कण-कण में है बसा तू ,कण-कण की जिंदगानी।  
    
आती  है बाढ़  जब  भी,  सोता  है  तू  शजर  पे।
क़ातिल  तेरी  अदाएँ,  दिखती  हैं  हर  शहर  पे।
तेरी  रस  भरी  ये  आँखें,  करती   हैं  छेड़खानी।
कण-कण में है बसा तू ,कण-कण की जिंदगानी।     बहता हुआ ये....
रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3mjtKIu

Post a Comment

0 Comments