Adsense

राजहंस सिंह के नामांकन में दिखा उत्तर भारतीय नेताओं का शक्ति प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव के लिए पर्चा भरा। इस अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र विधान परिषद विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ सांसद  गोपाल शेट्टी, सांसद  मनोज कोटक, विधायक आशिष शेलार, विधायक प्रसाद लाड, विधायक  राहूल नार्वेकर, विधायक कैप्टन तमिल सेलवन, विधायक अमित साटम, विधायक विद्याताई ठाकूर, विधायक मिहिर कोटेजा, विधायक  मनीषाताई चौधरी, विधायक  सुनिल राणे, विधायक  पराग आळवणी,  रमेश सिंह ठाकुर,  राज के. पुरोहित,जयप्रकाश ठाकुर, अमरजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय ठाकुर, अजय सिंह, जयपप्रकाश सिंह, भालचंद सिरसाट,अनिल गलगली, अनुराग त्रिपाठी,  संतोष त्रिपाठी, मोहित भारतीय ,देवेश ठाकुर ,आदिनाथ पांडे ,जितेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय ,गणेश पांडे अजित सिंह सहित सभी नगरसेवक, जिला, अनुमंड़ल व वार्ड अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों  के साथ हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
राजहंस सिंह के नामांकन में दिखा उत्तर भारतीय नेताओं का शक्ति प्रदर्शन #NayaSaberaNetwork

राजहंस सिंह का मुंबई महानगरपालिका से पुराना नाता रहा है। वह मुंबई निकाय सीट से पहले ऐसे उम्मीदवार हैं जो १५ साल तक पार्षद चुने जा चुके हैं। राजहंस सिंह न केवल उत्तर भारतीय हैं बल्कि मुंबई के वॉर्ड स्तर तक की समझ रखते हैं। साल १९९२ में पहली बार बीएमसी का चुनाव जीते और फिर साल २००२ से २०१२ तक पार्षद रहे। इसके अलावा लगातार आठ साल तक नेता प्रतिपक्ष के तौर पर विपक्ष की बुलंद आवाज रहे हैं। वर्तमान में वह मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में अपने अनुभवों का लाभ पार्टी को दे रहे है। उनको महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने से मुंबई में रहनेवाले सभी उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

राजहंस सिंह के नामांकन में दिखा उत्तर भारतीय नेताओं का शक्ति प्रदर्शन #NayaSaberaNetwork

मुंबई भाजपा प्रवक्ता श्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह का जन्म मुंबई में ही हुआ है और उनका पुरा परिवार पिछले पांच पीढ़ीयों से यहीं रह रहा है। वह मुंबई के कुर्ला बीएमसी स्कूल से पढ़ाई तथा खालसा कॉलेज से स्नातक किया है। 1992 में पहली बार नगरसेवक बने। 2009 में वह विधायक बने। उनके पास नगरसेवक तथा विधायक के अनुभव है। वह पुरी तरह से मुंबईकर है तथा उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही वह कुशल रणनितिकार भी है, जिससे विरोधी दल भी डरते है। उनके कुशल नेतृत्व में आज पुरा उत्तर भारतीय भाजपा के साथ जुड़ रहा है। इसका सीधा लाभ भाजपा को अगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मिलेगा तथा भाजपा का महापौर बनेगा।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3DMKW0v

Post a Comment

0 Comments