कायस्थ महासभा की हुई बैठक | #NayaSaberaNetwork


कायस्थ महासभा की हुई बैठक | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
3 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित रैली पर हुई चर्चा 
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर इकाई की एक बैठक महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया के आवास पर हुई। बैठक में तीन दिसम्बर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर विशाल मैदान गोंमती तट निशातगंज हनुमान सेतु मार्ग लखनऊ में कायस्थ हुंकार रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई तय हुआ कि जौनपुर से हजारों कायस्थ बंधु उक्त रैली में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ इन्द्रशेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि लगातार कायस्थों की उपेक्षा पर कायस्थों का सम्मान वापस दिलाने के लिए कायस्थ हुंकार रैली आयोजित किया गया है। जिसमे महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिन्हा राज्यसभा सांसद व भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, प्रख्यात अभिनेता सत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री, रविशंकर प्रसाद पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रख्यात अभिनेता अभिषेक बच्चन, गायक सोनू निगम, कैबिनेट मंत्री राजू श्रीवास्तव पूर्व नेता विधानपरिषद विंध्यवासिनी कुमार सहित उत्तर प्रदेश से कायस्थ समाज के मंत्री सांसद विधायक चेयरमैन सहित कायस्थ समाज के प्रमुख अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त हुंकार रैली में कायस्थ समाज के देशभर के विभिन्न संगठनों ने अपना सहयोग दिया है। जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ रैली में जौनपुर के कायस्थों के चलने के लिए तीन दिसम्बर को प्रात: 5 बजे सिपाह व पॉलिटेक्निक चौराहे से एवं विभिन्न तहसील क्षेत्र से बस रवाना होगी। कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहा कि कायस्थ समाज के लोगो से आपसी मदभेद भुलाकर लखनऊ हुंकार रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलने की अपील किया। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव कर्मचारी नेता,प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद, उपाध्यक्ष भानु श्रीवास्तव कर्मचारी नेता ने विचार रखते हुए रैली सफल बनाने की अपील किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने व संचालन प्रदेश प्रवक्ता वि·ा प्रकाश श्रीवास्तव दीपक ने किया। बैठक में मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव फूफा,हिमांशु निगम श्रीकांत श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव सत्यम श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव खुशबू श्रीवास्तव  आदि लोग मौजूद रहे।


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/32vFG3q
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534