नया सबेरा नेटवर्क
कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा
जौनपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर रविवार को जिला कार्यालय पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा के साथ जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद के साथ जिला पदाधिकारीओ एवं कार्यकर्ताओ ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण करके उनको याद किया। इस मौके पर देवव्रत मिश्रा ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन हमे जीवन मे त्याग और संयम सिखाता है। पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल ने कहा कि आधुनिक भारत के जनक जवाहरलाल नेहरू ने देश के विकास की नींव रखी। शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर जिला महासचिव नीरज राय, अली अंसारी, इक़बाल, मंजू बेनवंसी, राजकुमार मौर्या, विजय कुमार, महेंद्र दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के निर्देशानुसार शहर महासचिव अमन सिन्हा के नेतृत्व में स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर मालार्पण के बाद मंहगाई के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली। इस मौके पर नीरज राय,राजकुमार गुप्ता, नेसार इलाही,संदीप सोनकर,शशांक राय अंकित, विशाल खत्री, विशाल सोनी, रोहित पांडेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को प्रतिज्ञा यात्रा दिन में 11 बजे से इंदिरा गाँधी प्रतिमा से प्रारम्भ होकर पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद पद यात्रा चालू हुई। जिसका नेतृत्व डा आरसी पांडेय कर रहे थे। यह यात्रा सदरगंज पश्चिमी, उत्तरी, महतावाना, और खैरु द्दीनगंज वार्डो मे होते हुए बीएनबी इंटर कालेज, माड़यिाहूँ महाविद्यालय, रामनगर ब्लॉक के कबीरपट्टी, बारिगाओ, नेवादा, तेजगढ़, जगदीशपुर, गहलाई, दुर्गादेवी, होते हुए सुखलाल गंज बाजार मे नुक्कड़ सभा के साथ समाप्त हुई। यात्रा में उस्मान अली,डॉ राविन्द्र मिश्रा, तालुकदार दुबे, महेंद्र बेनबंसी,देवानंद मिश्रा, मदन मिश्र शिव बहादुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3kACHwU
Tags
recent