नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा में शामिल हुये 5 बार विधायक रहे रामसेवक
बदायूं। जिले में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। 5 बार बिनावर से विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्री पटेल ने 2007 में भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद वह उमा भारती की पार्टी में शामिल हो गए थे और उनकी पार्टी की इकलौती सीट जीतकर दी थी। इसके बाद वह 2017 में वह शिवसेना चुनाव लड़े जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वह भाजपा के विरोधी कहे जाने लगे थे। इसी भाजपा सरकार में उनकी कोठी भी तोड़ दी गई थी। अब उनके भाजपा में शामिल होने से जिले के राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक मान रहे हैं कि श्री पटेल को भाजपा सदर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा सकती है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3rJYeI2
Tags
recent