#JaunpurLive : कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ होली मिलन समारोह



जौनपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में होली मिलन कार्यकम कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ मौजूद रहे। समारोह में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में लोक गायक रविन्द्र कुमार ज्योति ने मनोहारी गीत संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी श्रीमती अर्चना ओझा, उपजिलाधिकारी श्रीमती प्रजाक्ता त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, कर्मचारी संघ के संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्याक्ष पवन कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, राजीव रोशन श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, हारून रसीद, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मो. अनवर, ज्ञानचन्द्र मौर्य, यतेन्द्र कुमार यादव, हर्षित कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार प्रजापति, रामसुख यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन सलमान शेख द्वारा किया गया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534