#JaunpurLive : माध्यमिक शिक्षकों ने बैठक करके समस्याओं को लेकर बनायी रणनीति



जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुई जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीएफ, पेंशन एरियर, तदर्थ  शिक्षकों को सरकार द्वारा सेवा समाप्ति आदि पर विचार—विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने के उपायों पर सुझाव दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि तदर्थ शिक्षकों को लेकर सरकार का रवैया अत्यंत आपत्तिजनक है। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक आज पाई—पाई को मोहताज हैं। संगठन इन्हें ऐसे ही छोड़ नहीं सकता है। इसकी लड़ाई को कानून और आंदोलन के माध्यम से लड़ा जा रहा है। वहीं प्रान्तीय मंत्री अजय प्रकाश ने भी सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने तहसील प्रभारियों की नियुक्ति की जो सदस्यता अभियान को गति देंगें उन्होंने नरसिंह बहादुर सिंह को शाहगंज, सुधाकर सिंह को सदर, स्वयं को मड़ियाहूं, दिनेश चक्रवर्ती को केराकत, जय प्रकाश सिंह को मछलीशहर, अजय प्रकाश सिंह को बदलापुर का प्रभारी बनाया। साथ ही सह प्रभारी के माध्यम से पूरे अभियान को गति देने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर अवधेश सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार, अखिलेश चंद्र, चंद्र प्रकाश दुबे, दीपक सिंह, मनोज प्रजापति, वीरेंद्र भारती सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534