मुख्य अतिथि डा. एसएल गुप्ता ने शिक्षा व स्वास्थ्य पर दिया संदेश
जौनपुर। नगर के शाश्वत उत्सव वाटिका रुहट्टा में जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति का होली मिलन समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि शाहगंज निवासी डा. एसएल गुप्ता रहे जिन्होंने समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिये पंकज सिन्हा ग्रुप ने गीत—संगीत की प्रस्तुति की। लोगों ने आपस में फूलों की होली खेलकर डांस का भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि डा. गुप्ता ने कहा कि होली आपस में गिले—शिकवे मिटाकर प्रेम से रहने का पर्व है। हम लोगों को अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। इसके बाद मुख्य अतिथि का जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। साथ ही जिला व नगर इकाई के पदाधिकारियों मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी क्रम में समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने जनपद के कोने—कोने से आये स्वजातीय बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाहगंज के प्रेम नारायण जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, आशा जायसवाल, ईशान जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, मछलीशहर के राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, सुजीत जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, सियाराम जायसवाल, मड़ियाहूं के विनोद जायसवाल, सुरेश जायसवाल, विनय जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर के विजेन्द्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, कमलेश जायसवाल, बदलापुर के डा. दिलीप जायसवाल, बंटी जायसवाल, गनापुर के राजेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अमित जायसवाल, सुदनीपुर के अरविन्द जायसवाल, राहुल जायसवाल, तेजी बाजार के दिनेश जायसवाल, नौपेड़वा के राजकुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, पत्रकार सूरज जायसवाल, लाला बाजार के राजकुमार जायसवाल, रामदयालगंज के अनिल जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, रमेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, रोहन जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, अशर्फी लाल जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक रविकान्त जायसवाल, कवि जायसवाल, सह संयोजक इंदिरा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, उषा जायसवाल, चन्दा जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News