सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र स्थित असैथापट्टी बलजोर निवासी पुलिस निरीक्षक अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के पुत्र अमय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किये। उक्त गांव निवासी अमय पाण्डेय बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना संजोए अपने दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम के बल पर एनडीए 2023 के परीक्षा परिणाम में सफलता का परचम लहराते हुए 164वीं रैंक हासिल किये हैं। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित से परिवार गौरवान्वित है। अमय के पिता अखिलेश चन्द्र पाण्डेय उन्नाव जनपद में बतौर पुलिस निरीक्षक के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बच्चों को भी देश सेवा के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। अपने पिता की प्रेरणा से अमय लेफ्टिनेंट बनकर देशसेवा के लिए उद्यत है। अमय इस सफलता के पीछे माता पिता और गुरूजनों के अलावा शिक्षण कार्य कर रहे बड़े पिता ब्रह्मदेव पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय व चाचा दीपक पाण्डेय के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। अमय के लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से स्थानीय लोग और शुभचिंतकों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News