Adsense

#JaunpurLive : सिलेण्डर फटने से युवक गम्भीर रूप से जख्मी

 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के शाह पंजा मोहल्ले में किराये पर रह रहे एक परिवार के मकान में भोजन बनाते समय अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा पेट्रोमैक्स (छोटा सिलेंडर) फटने से उसकी चपेट में आया युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी शेख मुजीबुद्दीन के मकान में मो. सादिक परिवार के साथ किराए पर रहता है। सोमवार की शाम 7 बजे छोटे सिलेंडर पर भोजन बना रहा था। अचानक पेट्रोमैक्स सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर आग आग लग गई जिसे बुझाने के लिए जब सादिक पहुंचा। इसी दौरान सिलंडर फट गया। तेज आवाज और मकान से चीख—पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। गम्भीर हालत में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चपेट में आए युवक का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Post a Comment

0 Comments