नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चितौड़ी गांव निवासी डॉ. परमानन्द शुक्ल को अंबेडकर सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर एक दिन में तीन राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित होने पर शुभचिंतकों ने बधाई दिया।
डॉ. शुक्ल को उक्त सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी एवं संस्कृत विषय में अत्याधुनिक नवीन शोध, लेखन और शिक्षण विधियों में सराहनीय योगदान को देखते हुए सहारा चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2024 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया है। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत के उन सभी योद्धाओं को सम्मानित करने का कार्य करती है जो देश एवं राष्ट्र के लिए अपना योगदान देते हैं। सम्मान से अभिभूत डॉ. शुक्ल ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्र भाषा जरूर बनेगी। उन्होंने सहारा चैरिटेबिल ट्रस्ट के प्रति आभार जताया। ट्रस्ट संस्थापक डॉ. एखलाक अहमद ने कहा कि संस्था वर्ष पर्यंत समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों में विद्यार्थियों को भी सम्मानित करती रहती है। इसके अलावा डॉ. परमानंद को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की तरफ से इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार एवं प्रेस्टीजियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान से भी सम्मानित किया गया। संस्थापक सौम्या बाजपेई और मानसी बाजपेई ने भी श्री शुक्ल को बधाई दिया। बता दें कि डॉ. परमानंद को इससे पहले विश्व रत्न सम्मान, दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्या पीठ से विद्या वाचस्पति जैसे महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हो चुके है। भारत हिंदी माता परिवार के संरक्षक श्रीपति उपाध्याय, संरक्षिका डॉ. भारती जी, सामाजिक कार्यकर्ता मार्कण्डेय सिंह, डॉ. अजय त्रिपाठी, डॉ. हरि नारायण उपाध्याय, पम्मू सिंह आदि ने श्री शुक्ल को बधाई दिया।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News