#JaunpurLive : शिक्षण कार्य से जुड़ा हुआ व्यक्ति कभी नहीं होता रिटायर - प्रो. प्रवीण सिंह



चंदवक, जौनपुर। श्री गणेश राय इन्टर कालेज डोभी में प्रधानाचार्य डा. जोखन सिंह एवं परिचारक मो. सलीम के अवकाश ग्रहण करने के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो.प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षण कार्य से जुड़ा व्यक्ति चाहे जिस पद पर हो कभी रिटायर नहीं होता बल्कि अवकाश ग्रहण के बाद उसकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। शिक्षा के माध्यम से सेवाकाल के दौरान समाज में जो दीप प्रज्वलित की उस ज्योति को अनवरत जलाएं रखना उसकी महती जिम्मेदारी है। पूर्व विभागाध्यक्ष डा. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि लगभग 12 वर्षों तक प्रधानाचार्य डा. जोखन सिंह ने जिस मनोयोग से विद्यालय का संचालन किया वह काबिले तारीफ है वहीं परिचारक मो0 सलीम ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं मनमोहक बनाए रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। डोभी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने भी निवर्तमान लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह एवं संचालन सरोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शोभनाथ राम ,रामनवल वर्मा, विनय कुमार सिंह,अवधेश कुमार सिंह, संतोष रघुवंशी, रामकुमार, रवींद्र नाथ सिंह हरेन्द्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के  शिक्षक/शिक्षिकाएं/ शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534