#JaunpurLive : जीत की नहीं, बल्कि लीड की लड़ाई लड़नी होगी: अमरपाल मौर्य



युवा, महिला, गरीब, किसान हमारी ताकत एवं बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही
 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समन्वय समिति, जिला पदाधिकारियों एव मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा वेदे मातरम का गीत गाया गया।
मुख्य अतिथि अमरपाल मौर्य ने कहा कि जीत की नहीं, बल्कि लीड की लड़ाई लड़नी होगी। 7 लाख वोट का लक्ष्य रखा गया है। पाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ बड़े अंतर से जीतना होगा। युवा महिला गरीब, किसान सब हमारी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर सीधा संवाद करते हुये कहा कि बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही व संगठन की रीढ़ हैं। हर बूथ पर बंपर जीत के लिए कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखें। 24 अप्रैल को एक साथ सभी बूथ पर टिपिन बैठक का कार्य करें। एक बूथ पर कम से कम 200 लोग हैं। 1955 बूथ हैं तो समझ लीजिये कितने वोट से आप लोग सीधे जुड़ जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी ने किया।
इस अवसर पर अमरनाथ यादव, अशोक श्रीवास्तव, पियूष गुपता, सुशील मिश्रा, संतोष सिंह, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, राजू दादा, विजयलक्ष्मी साहू, नागेश्वर पाण्डेय, रवीश पाण्डेय, प्रभात श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आमोद सिंह, हरसू पाठक, जितेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, प्रबुद्ध दुबे, जसविन्दर सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, मेराज हैदर, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, विष्णु सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534