#JaunpurLive : रात में जयमाल रस्म से पहले दूल्हा हुआ फरार



घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों को बनाया बंधक
 सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत बशीरपुर गांव में विनोद बिन्द की पुत्री की शादी तय थी। रविवार को निर्धारित समय के अनुसार बारात पहुंची द्वाराचार के बाद दुल्हा घर से फरार हो गया। घरातियों ने दूल्हा समेत भाई, पिता और बारातियों को बंधक बनाकर  पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विनोद बिंद की पुत्री साधना बिन्द की शादी रंजीत बिंद पुत्र जगदंबा बिन्द, सिसवारा पोस्ट नार्वे आजमगढ़ तय थी। रविवार को समय के अनुसार बारात बशीरपुर पहुंची और घरातियों द्वारा बारातियों का स्वागत किया गया। बारात के लोगों द्वारा डीजे बैंड पार्टी पर नाचते गाते द्वार पूजा की रस्म पूरी की गई। उसके बाद जयमाल की तैयारी हो रही थी कि जनवासे से दूल्हा फरार हो गया। इसकी सूचना लगते ही घराती पक्ष के लोगों में हडकंप मच गया। घरातियों ने लड़के के पिता भाई और बारातियों को बंधक बना लिया। रात को काफी खोजबीन किया गया। 2 घंटे के बाद दूल्हे को गांव से बाहर पकड़ लिया गया और लाकर बंधक बना लिया।
इसकी सूचना लगते ही गांव के बड़े बुजुर्ग और सरायख्वाजा पुलिस ने पहुंचकर शादी की रस्म करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन लड़के की ओर से शादी न करने की बात की गई। इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा दिए गए पैसे और खर्च की भरपाई करने के लिए मांग किया। क्या लड़के पक्ष ने मंजूर कर लिया। शाम करीब 5 बजे 7 लाख रुपए खर्च का बारात पक्ष की ओर से दिया गया। उसके बाद बन्धक लोगों को मुक्त किया गया। वहां पर सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्वांचल पुलिस चौकी इंचार्ज समेत भारी मात्रा में पुलिस मौजूद रही।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534