#JaunpurLive : लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन : अशोक सिंह

  • जेल में जाकर पूर्व सांसद से करेंगे बातचीत

जौनपुर। नगर के एक होटल में समाज विकास क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह अपने सामने किसी और ठाकुर को चुनाव मैदान में उतरने नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनको लगता है कि कोई ठाकुर चुनाव मैदान में उतरेगा तो वह हार जाएंगे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कृपाशंकर सिंह ने षड‍्यंत्र करके जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सजा दिलवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल में जाकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह से मिलेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे। गौरतलब हो कि अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी भी हैं।

#JaunpurNews : लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork


पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर यह लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। ऊपर के बड़े नेताओं का भी यही मानना है कि शाम-दाम-दंड-भेद कैसे भी करके इस बार भी लोकसभा चुनाव जीतना ही जीतना है। उन्होंने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हम किसी भी कीमत पर भाजपा को उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने देंगे। हम बूथ-बूथ पर जाएंगे और बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे और भाजपा का असली चेहरा सबके सामने लाने का काम करेंगे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534