3 पुरुष, 2 महिलाएं शामिल, आलाकत्ल 4 डंडा, 2 सरिया बरामद
बरसठी, जौनपुर। बरसठी पुलिस ने पल्टुपुर दोहरे हत्याकांड में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दोहरे हत्याकांड के आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर सुखलालगंज फाटक के पास पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 427, 323, 302, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में दीनानाथ पुत्र केशनाथ निवासी पल्टुपुर थाना बरसठी, जयकुमार यादव पुत्र हरिनारायन निवासी पल्टुपुर थाना बरसठी, मनोज कुमार यादव पुत्र नन्दलाल निवासी पल्टुपुर थाना बरसठी, प्रभावती यादव पत्नी केशनाथ निवासी पल्टुपुर थाना बरसठी और ज्योति देवी पत्नी सोभनाथ निवासी पल्टुपुर थाना बरसठी शामिल हैं। सभी आरोपियों को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों के पास से आलाकत्ल 4 डंडा, 2 सरिया बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बरसठी अरविंद कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक रामसुजान यादव, का. दुर्गेश कुमार गौड़, का. विरेंद्र विश्वकर्मा और का. अनुपमा सिंह शामिल हैं।

Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News