#JaunpurLive : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि


जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। खुटहन अंतर्गत स्थित दौलतपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे ने स्व. गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये उनके कार्यों को याद किया। साथ ही कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी ने मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी। उनके प्रयासों के चलते ही पंचायत राज व्यवस्था में महिलाओं को भागीदारी मिली। सच्चे अर्थों में वे भारत माता के सच्ची सपूत रहे जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे, शिव प्रसाद यादव, राजू गुप्ता, फूलचन्द गौतम, विशाल तिवारी, अशोक दुबे, दीपक तिवारी, राजन, पंकज शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण दुबे एवं संचालन विनोद कुमार ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534