#JaunpurLive : ससुराल वोट मांगने पहुंचे अशोक सिंह, पत्नी ने कहा - हमरे मंसेधू के जीतावा एक बार



दामाद की खातिरदारी करने में जुटे लोग
शाहगंज जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर लगाए जा रहे हैं और मैदान में उतरने वाले हर नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। ‌आज समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रत्याशी अशोक सिंह वोट मांगने अपने पत्नी के साथ अपने ससुराल पहुंचे। नेता जी दामाद बन जब शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के भुसौडी गांव में जनसम्पर्क किया तो गांव वाले भी अपने दामाद की खातिरदारी करने में कहां पीछे रहने वाले हैं। पूरा गांव अशोक सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। वहीं गांव के युवा भी अशोक सिंह को फूफा कहकर पुकारते हुए उनके समर्थन में खड़े हो गए।
जनसंपर्क के दौरान अशोक सिंह ने गांव वालों से कहा कि आप लोग हमें एक बार मौका दीजिए इस गांव का हम तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। वहीं अपने पति को जीत दिलाने के लिए शीला सिंह भी भोजपुरिया अंदाज में लोगों से कहा कि हमके वोट दा और हमरे मंसेधू के जीतावा एक बार।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534