#JaunpurLive : नौतपा के ताप से जौनपुरवासी बेहाल



वातावरण तपने से दोपहर होने के साथ सड़कों पर छाया सियापा
जौनपुर। नौतपा का असर अब पूर्वांचल में दिखने लगा है। गर्मी एवं धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सूर्यदेव के तपन से लोग पसीने से लबालब हो रहे हैं। नौतपा के पहले दिन यानी 25 मई शनिवार को दिन के साथ रात भी गर्म रही। दिन में हवा न चलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे दिन रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकल गयी जिससे गर्मी से लोग परेशान दिखे और घरों में छिपने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 जून तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। इस सप्ताह के शुरुआत हवा में नमी के साथ ही बूंदाबांदी से हुई। दिन के साथ रात में भी लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की लेकिन अचानक मौसम बदल गया है। दो दिन से तेज धूप हो रही है और उमस भी अन्य दिनों की तुलना में बढ़ गयी है। इस बीच शनिवार से नौतपा की भी शुरुआत हो गई। जानकारों के अनुसार नौतपा में नौ दिन तक सूरज की रोशनी सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। पहले दिन के साथ रात भी गर्म रही। एसी चलाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं पंखा भी गर्म हवा दे रहा था। शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। कुल मिलाकर सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा जीवन के लिए बड़ा खतरा संभव है। हीटवेव के शिकार हो सकते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534