Adsense

#JaunpurLive : विदेश में बंधक पति की रिहाई के लिये गुहार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी एक युवक को साउथ अफ्रीका में उसके मालिक ने बंधक बना लिया है। यह सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजन परेशान हो उठे हैं। युवक की पत्नी ने बंधक बनाये गये पति की रिहाई की मांग भारत सरकार से की है। जानकारी के अनुसार उमरी गांव निवासी विपिन सिंह 23 अगस्त 2021 को नौकरी करने साउथ अफ्रीका गया था। वह एक स्टील कंपनी में काम कर रहा था। कई महीने से वेतन न मिलने से विपिन और उसके कई साथियों ने विरोध किया। जिससे मालिक ने सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। किसी तरह इस बात की जानकारी विपिन ने परिजनों को दी। उसकी पत्नी मधुलिका सिंह ने बंधक बनाये गये पति की रिहाई के लिये भारत सरकार से गुहार लगायी है।

Post a Comment

0 Comments