#JaunpurLive : समाजसेविका के निधन पर गीतांजलि परिवार ने दी श्रद्धांजलि



जौनपुर। गीतांजलि जौनपुर द्वारा गीतांजलि पूजा मंडप बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंदिर पर पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल के सदस्य चन्द्र प्रताप सोनी की माता जी एवं संस्था के कोषाध्यक्ष पवन सोनी की दादी की शोकसभा की गई जहां संस्थाध्यक्ष डा. ब्रह्मेश शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, रमेश चंद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, सुनील शाह, गौतम सोनी, डॉ रूप नारायण माली, अमित सोनी, रमन सोनी, ऋषभ सैनी, सूरज केसरी, नीरज शाह,  कदम साहू, रविकांत जायसवाल, विवेक साहू, अमन सहगल, विवेक सेठी, प्रमोद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सोनी, रविशंकर जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष महेंद्र देव विक्रम ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534