#JaunpurLive : SVKP के जिलाध्यक्ष बनाए गए डॉ. सैयद अहमद अली रिजवी

  • कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की उपस्थिति में पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. सैयद अहमद अली रिजवी को जिलाध्यक्ष, विशाल सिंह को बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष और उज्ज्वल सिंह को मड़ियाहूं, राजेश यादव को बक्शा, अमर सिंह को सिकरारा और चंद्रसेन सिंह को करंजकला ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया।


#JaunpurNews : SVKP के जिलाध्यक्ष बनाए गए डॉ. सैयद अहमद अली रिजवी | #NayaSaveraNetwork



राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी नए पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए जनता की सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति ईमानदार रहने और जनता के हित में कार्य करने की शपथ लिया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर यादव, डॉ. सत्येंद्र सिंह, आशीष तिवारी, प्रदीप, अखिल गुप्ता, प्रदीप यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534