#JaunpurLive : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. एके त्रिपाठी

  • नवजात शिशुओं की गृह आधारित देखभाल के लिए आशाओं का दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर सिरकोनी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डॉ. रवि यादव चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में एचबीएनसी तृतीय चरण की ट्रेनिंग हुई जिसमें जनपद के डोभी ब्लॉक, केराकत, मुफ्तीगंज, खुटहन, करंजाकला और मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक की आशाओं ने प्रतिभाग किया। कुल 5 बैच में विगत 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया गया।


#JaunpurNews : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

प्रशिक्षक के रूप में चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार चौबे, अभिनव सेवा संस्थान डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी एवं जिला प्रशिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने योगदान किया।


#JaunpurNews : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि अब आशाएं प्रशिक्षित होकर नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को समुचित सेवाएं प्रदान कर बाल मृत्यु और मातृ मृत्यु दर कम करने में सकारात्मक भूमिका निभाएंगी। 

#JaunpurNews : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

इसके लिए आशाएं नवजात शिशु को जन्म से 42 दिन तक 7 बार घर जाकर उनका वजन, तापमान लेंगी। 

#JaunpurNews : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

हाइपोथर्मिया से बचाने के लिए उपाय बताएंगी तथा खतरे के लक्षणों के आधार पर जच्चा-बच्चा को तुरंत अस्पताल के लिए संदर्भित करेंगी ताकि समय रहते उन्हें बचाया जा सके।

#JaunpurNews : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

प्रशिक्षण के अंतिम दिन आशाओं को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के वाराणसी मंडल की प्रतिनिधि आलोक कुमार राय ने आशाओं का आह्वान किया कि आशाएं अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल और सुविधाएं दिलाते हुए संस्थागत प्रसव कराए, बच्चों को समय से समस्त टीका लगवाएं तथा 6 माह तक नवजात को केवल स्तनपान करायें तथा यह कोशिश करें कि उनके क्षेत्र के लक्ष्य दंपति परिवार नियोजन की कोई न कोई विधि अवश्य अपनाएं। 

#JaunpurNews : मृत्यु दर कम करने अहम भूमिका निभाएंगी आशाएं : डॉ. त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork

अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और आशाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आनंद मिश्रा ब्लॉक अकाउंट मैनेजर का सहयोग भी सराहनीय रहा।















Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534