- सतीश जायसवाल को दी गयी सचिव की जिम्मेदारी
- चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव, जेसीरेट कोऑर्डिनेटर रविन्दर कौर, जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल बनायी गयीं
इस मौके पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष जेसीआई जौनपुर का 61 वर्ष है। यह वर्ष इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। पूर्व अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने संस्था के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष-2024 आशुतोष जायसवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से शुभकामना देते हुये सभी सदस्यों को निवेदन किया कि संस्था के मान-सम्मान को आगे बढ़ाने में अपना सम्पूर्ण योगदान दें। निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए शुभकामना दिया। साथ ही संस्था को और ऊंचाई तक ले जाने की बात कही। बैठक में गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण के साथ अन्य सेवा कार्य व शपथ ग्रहण कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम के संयोजक श्रेष सेठ, एवं नववर्ष अभिनन्दन कार्यक्रम संयोजक शुभम जायसवाल को बनाया गया। जेसीआई आस्था सतीश जायसवाल ने पढ़ा। सभा का संचालन उपाध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने किया। अन्त में सचिव सतीश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Mumbai
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
varanasi