खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार की शाम हुई सड़क दुघर्टना में घायल दो युवकों की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पीएम के बाद शव घर लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वजनों के कारण क्रंदन से दोनों गांवों में शोक की लहर छा गई। बताते हैं कि कम्मरपुर गांव निवासी 47 वर्षीय रामपलट प्रचेता बाइक पर अचार मुरब्बा रख फेरी कर बेचते थे। गुरुवार की देर रात वे अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। रामनगर बाजार के बगल जोगियाबीर बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया वहां से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी चंद्रिका और 12 वर्षीय पुत्री सोनम व 10 वर्षीय पुत्र अमन सहित परिवार के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
वहीं दरना गांव निवासी 45 वर्षीय अवधेश प्रजापति गुरुवार की शाम शाहगंज से वापस गांव लौट रहे थे। निजमापुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में शोक छा गया। पत्नी शशिकला, पुत्र संभव व पुत्री रेशू की का रोते रोते बुरा हाल है।

Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News