​Jaunpur : एक्सपोजर विजिट कर बच्चों ने सीखा वैज्ञानिक गुर

मछलीशहर के बच्चों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर किया भ्रमण
मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर विकास खंड के राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान अभियान के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का भ्रमण कराकर विविध जानकारी कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कुमार कनौजिया तथा उनकी टीम के कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र कुमार, उद्यान कृषि डॉ राजीव सिंह, पादप सुरक्षा रूपेश सिंह, मत्स्य वैज्ञानिक डॉ हरिओम वर्मा ने बच्चों को विधिवत जानकारी दिया। इस दौरान छात्र छात्राओं को कृषि यंत्र, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पालीहाउस एवं बर्मी कम्पोस्ट, बनने की विधियों के साथ बीजों के अंकुरण एवं कम क्षेत्रफल में कई खेती कर उत्पादन क्षमता विकसित करने का गुण भी दिखाकर सिखाया गया। इस दौरान मीटिंग हाल में बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, एआरपी डॉ संतोष कुमार तिवारी, शिवाकांत तिवारी ने बच्चों के संबोधित कर जानकारी दिया। भ्रमण टीम में पारसनाथ पाठक, वीरेंद्र यादव, लाल साहब, लालमोहम्मद, इलियास, श्री नारायण उपाध्याय, नित्यानंद तिवारी, प्रमोद सिंह, संदीप यादव, मुन्ना लाल शर्मा, राजनाथ सरोज, पूनम सिंह, योगिता सिंह, ऊषा पटेल, राधिका देवी, प्रिया शुक्ला सहित अन्य सक्रिय रूप से भ्रमण का नेतृत्व किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534