Jaunpur : ढाई किलो गांजा के साथ महिला अरेस्ट

कृष्णा सिंह
सुरेरी, जौनपुर। थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शनिवार की शाम को भानपुर से एक महिला प्रितम सिंह उर्फ प्रतिभा सिंह पत्नी स्व. संजय सिंह को 2 किलो 596 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से गांजा बिक्री का नगद 1690/- रुपये बरामद हुआ। गिरफ्तारी, बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध मु.अ.सं. 138, 24 धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट थाना सुरेरी पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रमारंजन यादव, अमित सिंह, इबरान अली, सतीश चन्द, रवि प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल रिचा शुक्ला, प्रिया पटेल शामिल रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534