Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रशीटर गोतस्कर गिरफ्तार


जौनपुर। थाना सरायख्वाजा व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। फिलहाल टीम ने एक मोटर साइकिल, 2 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताते हैं कि थानाध्यक्ष खेतासराय मय टीम के सोंगर (आजमगढ़) बार्डर पर संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति की चेंकिग कर रहे थे कि समय करीब 6 बजे बाइक से दो व्यक्ति तेज रफ्तार से आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मानीकला के तरफ भागने लगे। घटना की सूचना थाना खेतासराय द्वारा कंट्रोल रूम व प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा को दी गई। मोटरसाइिकल बदमाश सोंगर भदेठी गांव की तरफ भागने लगे। सोंगर भदेठी बार्डर पर आगे से प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा की टीम तथा पीछे से थानाध्यक्ष खेतासराय की टीम से घिर जाने पर बाइक सवार बदमाश सड़क पर बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर जान मारने की नीयत से फायर करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश का नाम दिलशाद पुत्र स्व. मुस्लिम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय है।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534