​Jaunpur : राष्ट्रीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला, शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी सारनाथ वाराणसी में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान एवं बेसिक ऐजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन मण्डलीय सहायक निदेशक वाराणसी उमेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षक और भारत के अन्य राज्यों से 125 शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें जौनपुर से विजयलक्ष्मी यादव करंजाकला, कादंबरी कुशवाहा कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर, सविता मौर्या मुफ्तीगंज, सरिता यादव बक्सा, वीरेंद्र प्रताप यादव केराकत, सावेन्द्र यादव बरसठी, तरूण यादव केआरपी खुटहन को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. राजेश शर्मा राज्यस्तरीय प्रशिक्षक, मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्रा आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, गेस्ट ऑफ़ ऑनर राज्यमंत्री डॉ. सुनील विश्वकर्मा अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ कुलपति प्रो वड़ छुग दौरगे नेगी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल सिंह अखिल भारतीय शिक्षण मंडल ने उत्कृष्ट अध्यापकों को शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा साहित्य और भारतीय संस्कृत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला राष्ट्रीय संगोष्ठी शोध एवं नवाचार बालिका शिक्षा पर्यावरण एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाता है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534