​Jaunpur : अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


खेतासराय, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम खेतासराय पुलिस टीम ने नाबालिक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के रुधौली गांव स्थित पंचायत भवन के पास नाबालिक बालक से दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपी को शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर कलवारी पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन विश्वकर्मा (20) है। इसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। 



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534