Jaunpur:पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मां लालती देवी को सभी ने किया नमन 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिये उमड़ी भारी भीड़ कैबिनेट मंत्री जमा खां, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, विनीत सिंह, बृजेश सिंह सहित तमाम गणमान्यों की रही उपस्थिति शुभांशू जायसवाल/सौरभ सिंह


सिकरारा, जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता व पूर्व विधायक राजदेव सिंह की पत्नी लालती देवी की 22वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में सादगी के साथ मनाया गया। मां लालती देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों के साथ आम जनमानस का दिन भर आना जाना लगा रहा। देर शाम तक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री जमा खान ने स्व. लालती देवी के चित्र पर
पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि लालती देवी उदारता, सादगी, परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों के प्रतिमान थीं। मां त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती है, वह अपने बच्चे की कुशलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तत्पर रहती है।
इसी क्रम में मिर्जापुर के विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव गरीबों एवं असहायों की भलाई के लिए कार्य किया है। विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि मां का प्रेम निःस्वार्थ होता है। पुत्रों की सेवा करते हुए वह कभी नही सोचती कि उसके उपकारों का प्रतिफल मिलेगा। फैजाबाद के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि लालती देवी जी में एक आदर्श माँ के सारे गुणों का समावेश था।
इसके पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह सुबह ही जिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। घर पर ही एक दिन पूर्व शुरू हुए श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के पश्चात हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह व पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, विनय सिंह, राहुल सिंह, वंशराज सिंह, संदीप सिंह, अरविंद सिंह, डा. तेज सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. विनोद कनौजिया, व्यापारी नेता इंदू सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, डा. अंजना सिंह, पप्पू माली, शिक्षक नेता रमेश सिंह, अमित सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं ओम प्रकाश सिंह प्रतिनिधि, जितेंद्र सिंह दादा, दिनेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, बमभोले सिंह, पंकज सिंह, अशोक सिंह आदि की भी उपस्थिति रही।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534