Jaunpur : साहब! हम दमा क मरीज हई, कई बार से न्याय के लिये आवत हई

तहसील दिवस पर आये बुजुर्ग ने एडीएम से लगायी गुहार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम राम अक्षयवर चौहान से गुहार लगाते न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि साहब, हम दमा क मरीज हई, कई बार न्याय के लिए आवत हई। विपक्षी लोग मनबढ़ किस्म के हैं। वे लोग भूमि में स्थगनादेश के बाद भी निर्माण कार्य करने पर उतारू हैं। मना करने पर गाली-गलौज देने के साथ ही फौजदारी पर अमादा है झगड़ा मारपीट से डर लगता है। हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया जाय जिस पर एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534