Jaunpur : ​सेवा भारती समिति जौनपुर विभाग का हुआ गठन

डा. तेज सिंह अध्यक्ष एवं रोहित मिश्रा महामंत्री
जौनपुर। सेवा भारती विभाग की बैठक युद्धवीर जी क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहां सेवा भारती समिति जौनपुर विभाग गठन पर विचार करते हुये डा. तेज सिंह अध्यक्ष, तेसू यादव, डा. विनय त्रिपाठी उपाध्यक्ष, रोहित मिश्रा महामंत्री, डा0 आरबी चौहान, कुसुम सिंह मंत्री, आशीष सिंह कोषाध्यक्ष, अमरेन्द्र मिश्र शिक्षा आयाम प्रमुख, डा. मनोज वत्स प्रचार प्रमुख, विनीत जी सम्पर्क प्रमुख बनाये गये। सेवा भारती विभाग समिति द्वारा समाज के दुर्बल, वंचित, पीड़ित, शोषित, उपेक्षित समुदाय के लोगों के बीच सेवा किया जाना मुख्य उद्देश्य है। समाज में अशिक्षा को दूर करना एवं समाज को राष्ट्र के लिए निर्मित करना मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर पवन जी प्रचारक प्रान्त सह सेवा प्रमुख, नरेन्द्र सिंह सह विभाग कार्यवाह, अजीत जी विभाग प्रचारक, वेद प्रकाश सिंह विभाग सेवा प्रमुख, रजत जी जिला प्रचारक, रवीन्द्र सिंह सह जिला कार्यवाह, राजीव सिंह सेवा प्रमुख सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सेवा भारती के कार्यकर्ता संध्या सिंह, वन्दना, डा. ओम प्रकाश पाण्डेय, वीरेश विक्रम सिंह, नेहा, रंजना उपाध्याय, नारायण चौरसिया, प्रीति गुप्ता सहित अन्य की भी उपस्थिति रही।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534