चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने लियो क्लब के शपथ ग्रहण पर सबका स्वागत किया। शपथ ग्रहण पर अध्यक्ष के साथ सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार का भव्यतापूर्ण रूप से आयोजन किया। यह आयोजन स्थानीय नगर आजमगढ़ मार्ग पर किया।संस्था के ऊर्जावान अध्यक्ष मनीष अग्रहरि सह पत्नी नेहा गुप्ता ने नवनिर्वाचित लियो अध्यक्ष एड. शशांक गुप्ता और सचिव दीपक अग्रहरि, कोषाध्यक्ष कार्तिक अग्रहरि, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, सदस्य सुमंग साहू, अब्दुल बासित खान, मो. आफताब, उज्ज्वल अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, अमित सेठ, मोहक वर्मा, प्रथम अग्रहरि, रुद्राक्ष जायसवाल, अंकित मोदनवाल, कमल नयन जायसवाल, वासु अग्रहरि, चंदन अग्रहरि सभी को मेंबरशिप सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन प्रवीण श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को और पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। संचालन करते हुये रविकांत जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रूपेश जायसवाल, मनोज पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. यस.एल. गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, डॉ. ज्ञानचन्द्र चित्तवंशी, राजपत जायसवाल, सतीश गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र तिवारी, पावन साहू, डॉ. रफीक फारुकी, डॉ. राहुल वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, शीम प्रकाश अग्रहरि, डॉ. हरिओम मौर्या, अमित यादव, अनिमेष अग्रहरि, सीए विजेंद्र अग्रहरि, डॉ. तारिक शेख, डॉ. वीर विक्रम सिंह, राजीव गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव प्रधान, रितेश आर्या, टीएन त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Hindi News
Jaunpur
jaunpur live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News