Jaunpur : ​जिलाध्यक्ष डा. उमाकान्त ने घोषित की कार्यकारिणी

डा. मिथलेश महामंत्री एवं ज्योति श्रीवास्तव महिला जिलाध्यक्ष
जौनपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव से विचार-विमर्श करके जनपद इकाई की टीम घोषित कर दिया। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, महामंत्री डॉ मिथलेश श्रीवास्तव, संगठन महासचिव अर्णव श्रीवास्तव एडवोकेट बनाये गये। वहीं जिला उपाध्यक्ष केसरी नंदन श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट, शेखर श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष बनाये गये। कोषाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव बनाये गये। जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, शनि श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, इन्द्रदेव लाल बनाये गये। संगठन सचिव दिनेश श्रीवास्तव, रिशु श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव बनाये गये। वहीं महिला जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ज्योति श्रीवास्तव को बनाया गया तो मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुधीर श्रीवास्तव को सौंपी गयी। जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों की बैठक 23 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 1 बजे उमरपुर स्थित उनके आवास पर होगी जहां मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव हाइकोर्ट कार्यकारिणी सदस्य केपी ट्रस्ट प्रयागराज रहेंगे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534