Jaunpur Samachar : 23 को केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. सुशील का आगमन

Arrival of Dr. Sushil, President of KP Trust Prayagraj on 23rd


जौनपुर। विश्व कायस्थ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कायस्थ पाठशाला प्रयागराज केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा का आगमन प्रयागराज से 23 मार्च रविवार शाम को जौनपुर हो रहा है। डॉ सुशील सिन्हा सिद्धार्थ उपवन जौनपुर में एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट केपी ट्रस्ट के सदस्यता अभियान कैंप का उद्घाटन कर होली मिलन समारोह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसे भी देखें 23 को वाराणसी कैंट विधायक सौरभ का आगमन 

डॉ सुशील सिन्हा के साथ विश्व कायस्थ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव लखनऊ, उपाध्यक्ष प्रशासन कायस्थ पाठशाला प्रयागराज सुधांशु श्रीवास्तव, केपी ट्रस्ट के सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, केपी ट्रस्ट मेंबर सुमित श्रीवास्तव, केपी ट्रस्ट मेंबर श्वेता श्रीवास्तव का भी आगमन हो रहा हैं। उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने दिया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534