Jaunpur Samachar : 23 मार्च को कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्षों का आगमन

 जौनपुर। 23 मार्च दिन रविवार को शाम 4 बजे से नगर के सिद्धार्थ उपवन में आयोजित होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में कायस्थ समाज के कई राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हो रहा है। उक्त समारोह में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मयंक श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव हाइकोर्ट, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विमलेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट हाइकोर्ट, कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय महासचिव संगठन इं. राजीव श्रीवास्तव, केपी ट्रस्ट प्रयागराज के उपाध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, विश्व कायस्थ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर का आगमन हो रहा है। इस आशय की जानकारी कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534