Jaunpur Samachar : होली पर छोटे-बड़े का अन्तर हो जाता है समाप्त: ओम प्रकाश

On Holi the difference between the young and the old vanishes: Om Prakash

जौनपुर जायसवाल समाज ने खेली फूल और अबीर की होली

एक—दूसरे का सहयोग करने से होता है एकता का विस्तार: अरविन्द जी

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह नगर के शाश्वत वाटिका में धूमधाम से हुआ जहां अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अतिथियों के साथ जनपद से आये सभी स्वजातीय बंधुओं का स्वागत अबीर—गुलाल के साथ किया।

इसे भी देखें Jaunpur Samachar : डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक के सम्मान में किया गया विदाई समारोह

मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में होली के त्यौहार को सबसे महत्वपूर्ण पर्व बताया। साथ ही आगे कहा कि इस पर्व में लोगों में छोटे—बड़े का कोई भेद नहीं रहता है। सभी लोग गले मिलकर एक—दूसरे को बधाई देते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल ने जौनपुर जायसवाल समाज के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुये एक—दूसरे के सहयोग हेतु हमेशा एकजुट रहने का आह्वान किया। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, मंत्री बृजेश जायसवाल, आय व्यय निरीक्षक रमेश जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल एवं राजेन्द्र जायसवाल पूर्व प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।

रंगारंग कार्यक्रम पंकज सिन्हा एवं शैली गगन एंड ग्रुप ने प्रस्तुत किया जिसके बाद रविन्द्र राकेश जायसवाल के नेतृत्व में मछलीशहर तहसील से आये सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। शाहगंज के प्रदीप गीता जायसवाल के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। केराकत के बृजेश घनश्याम जायसवाल, मड़ियाहूं के विनोद छोटे लाल जायसवाल, बदलापुर के राहुल दिलीप जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर के विजेन्द्र मनोज जायसवाल, ग़नापुर के राजेश जायसवाल, सुदनीपुर के अरविन्द जायसवाल, बड़ेरी बाजार के संजय जायसवाल तथा जौनपुर नगर के पवन जायसवाल के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया।

जिला महिला सोनी जायसवाल तथा नगर महिला इंदिरा जायसवाल के नेतृत्व में भी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद से लगभग 2500 की संख्या में स्वजातीय उपस्थित रहे जहां दिनेश जायसवाल, रामजी जायसवाल, पीयूष जायसवाल, उषा जायसवाल, शरद जायसवाल, दीपक जायसवाल, राम कृपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संयोजक मनीष जायसवाल एवं राजेन्द्र जायसवाल सहित बच्चों द्वारा होली गीत, संगीत और नृत्य के लिये सम्मानित किया गया। वरूण जायसवाल, दीपांशी जायसवाल, अन्यान जायसवाल, परी जायसवाल और वैष्णवी जायसवाल को अवार्ड दिया गया। शिल्पी एवं संजय जायसवाल को सबसे सुन्दर जोड़ी का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर अनिल जायसवाल हरिओम, दुलारे लाल जायसवाल, संतोष टम जायसवाल, उमेश जायसवाल, गोल्डी जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुजीत जायसवाल, रविकांत जायसवाल, सूरज जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू भाजपा, विनय जायसवाल, रमाकान्त जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, गौरव जायसवाल, रोहन जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, अशोक जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, सतीश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, विकास जायसवाल, शशांक जायसवाल, दिनेश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, सपा नेता श्रवण जायसवाल, चन्दा जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, रूपा जायसवाल, मंजू जायसवाल, दिव्या जायसवाल, अंजू जायसवाल, प्रीति जायसवाल, अशर्फी जायसवाल, पंकज जायसवाल, रजत जायसवाल, रतन जायसवाल, सत्य प्रकाश सत्तन, ओम जी जायसवाल, राजेश जायसवाल, वाराणसी से आये विनय जायसवाल बार एसोसिएशन वाराणसी, समाजसेवी सौरभ जायसवाल एसबीआई सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अतिथियों के प्रति आभार जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यक्त किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534