Jaunpur : ​दीन-दुखियों की निस्वार्थ सेवा ही श्री सर्वेश्वरी समूह का मूल मंत्र: डा. रणजीत

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा समोधपुर का 33वां स्थापना दिवस परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम अघोर मंत्र का संकीर्तन किया गया। उक्त मंत्र का 24 घंटे अखंड पाठ करने के पश्चात हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया। शाखा के कोषाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि दीन-दुखियों की निस्वार्थ सेवा ही श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान का मूल मंत्र है। अघोरेश्वर महाप्रभु का पूरा जीवन लोक कल्याण एवं मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहा है। अवधूत भगवान राम का यह मूल मंत्र ईश्वर और गुरु तत्व का साक्षात्कार करवाता है। उपाध्यक्ष एवं गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ने कहा कि संपूर्ण मानव जाति के उत्थान के लिए सर्वेश्वरी समूह 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के तहत उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वेश्वरी समूह मानव में ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा, आस्था एवं समर्पण भाव सिखाता है। इस अवसर पर शाखा मंत्री श्रीकृष्ण पाल, गिरीश चंद्र सिंह, सतीश सिंह, प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. राकेश यादव, प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, राजेश सिंह प्राचार्य डीपीएड, विनय त्रिपाठी, बिंद प्रताप सिंह, प्रेमनाथ सिंह, वसुधा पति तिवारी, मुरली सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534