जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राम मन्दिर शाखा की बैठक मानिक चन्द्र सेठ के ओलन्दगंज स्थित आवास पर हुई जहां आगामी 30 मार्च दिन रविवार को पूर्ण गणवेश (डंड सहित) में नगर में सामूहिक पथ संचलन निकालने की तैयारी की गयी। इस दौरान नवरात्रि के प्रथम दिन पूरे नगर को ऊं अंकित पताका से सजाना, घरों/प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से चमकाना, एक—दूसरे को नव वर्ष (विक्रम संवत) का बधाई पत्र देना आदि विषयों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह ने कहा कि संघ का पूर्ण गणवेश स्वयंसेवकों की जान है। इसे सजा—संवार करके तैयार रखना चाहिये।
इसे भी देखें 1318 वें दिन भी भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन जारी
गणवेशधारी की संख्या भी बढ़नी चाहिये। हिन्दू नव वर्ष में बैनर, पोस्टर आदि भी पूरे नगर में लगना चाहिये। भारत की संस्कृति हमारी शक्ति है। इसे धूमधाम से मनाकर जीवन्त रखना होगा। इस अवसर पर नगर संघचालक धर्मवीर जी, नगर धर्म जागरण प्रमुख संतोष जी, नगर समरसता प्रमुख अतुल जी, शाखा कार्यवाह मानिक चन्द्र, शाखा मुख्य शिक्षक राकेश जी सहित टोली के तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।