Jaunpur Samachar : दूसरी बार चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह

Vinod Singh was elected as the Block President for the second time
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुरतासापुर परिसर में गुरुवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद कुमार सिंह दूसरी बार उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल संघ शाखा मड़ियाहूं के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश चतुर्वेदी व पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी के निगरानी में देवेंद्र श्रीवास्तव महामंत्री, शशांक मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहेंद्र यादव उपाध्यक्ष, मनोज कुमार पाठक कोषाध्यक्ष, रामजश संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, महामंत्री डॉ. मनीष सिंह, डॉ. वंदना सरकार अध्यक्ष महिला संघ, मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. विष्णु शंकर सिंह, चतुर्भुज यादव, सुरेश यादव, डॉ. सतीश मौर्य, राजेश प्रजापति, सिकरारा अध्यक्ष अजय पांडेय, मंत्री संतोष सिंह, जितेंद्र उपाध्याय बब्बू व प्राथमिक संघ से जिलाध्यक्ष अमित सिंह, राजीव सिंह लोहिया, मृत्युंजय सिंह, प्रवीण सिंह, देवेंद्र तिवारी, अतुल सिंह महाजन, मनोज सिंह बम भोले, शिवाकांत सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, विशाल सिंह, साकेत सिंह, राजकुमार मौर्य व विद्यालय स्टाफ गीता यादव प्रधानाध्यापक, मधुबाला, श्रीपति यादव, शैलेन्द्र, शिवेंद्र आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक व संचालन राज कुमार सिंह ने किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534