Jaunpur Samachar : कठिन परिश्रम से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी : सीमा द्विवेदी

BJP became the world's largest party due to hard work: Seema Dwivedi

मोदी के नेतृत्व में देश की विदेश नीति मजबूत : पुष्पराज सिंह

जौनपुर। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित बदलापुर विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे। भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर आधारित लगाई गयी प्रदर्शनी का भी उन्होंने फीता काटकर उदघाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1975 में इमरजेन्सी के बाद जब देश में चारों ओर भ्रष्टाचार, चरमपन्थ, अलगाववाद का बोल-बाला था और देश चारों ओर से संकटों से घिरा था उसी वक्त अटल बिहारी वाजपयी के नेतृत्व में 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। तभी से आज तक बीजेपी देशहित में कार्य कर रही है और अब मोदी जी के नेतृत्व में अपने चरमोत्सव की स्थिति में पहुंच चुकी है। अब भारत मोदी जी के नेतृत्व में एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। मोदी के दृढ़ संकल्प से देश की एकता, अखण्डता व सार्वभौमिकता तार-तार होने से बची है। उनका सुशासन लोगों को पुरूषार्थ के साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करेगा। कोरोना काल में जब बहुत से लोगों के रोजी-रोज़गार बंद हो गये थे तो ऐसे 80 करोड़ लोगों को मोदी जी मुफ्त में अनाज दिये आयुष्मान कार्ड से प्रत्येक गरीब को तथा 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुज़ुर्गों को 05 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलता हैं।

इसे भी देखें | Jaunpur Samachar : जौनपुर में लगने जा रहा रोजगार मेला, कई कंपनियां आ रहीं जौनपुर

मुंगराबादशाहपुर में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तथा पार्टी द्वारा राष्ट्रहित में लिये गये निर्णयों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भाजपा के पहले अध्यक्ष बने पं. अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों एवं राष्ट्रवाद के मूल्यों के बारे में प्रकाश डालते हुये कहा कि 4 अप्रैल, 1980 को सुशासन रुपी भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गयी, जिसके मुख्य कर्ताधर्ता अटल विहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी थे, जिनके कठिन परिश्रम और त्याग समर्पण से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं नौजवानों की भी चिंता की। गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसानों को किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन देने के साथ खाना पकाने के लिए मातृ शक्तियों को उज्जवला गैस की सुविधा मुफ्त में प्रदान किया। यही देश को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रथम श्रेणी मानी जाती है, जिसे प्रधानमंत्री ने कर दिखाया।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ विरासत पर भी ध्यान दे रही है चाहे हमारे पौराणिक स्थलों व धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण अयोध्या, काशी, मथुरा, विंध्यवासिनी धाम और तीर्थराज प्रयाग है। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विपक्ष के अफवाहों एवं दुष्प्रचार से सचेत एवं सतर्क रहने के साथ क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा की सुशासन वाली सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बनाई जा सके।

बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की विदेश नीति मजबूत हुई है, पूरी दुनिया में देश का डंका बज रहा है। अब तो संयुक्त राष्ट्र संघ भी हमारी बातों को ध्यान से सुनता है। मोदी की सोच की बदौलत भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। देश व प्रदेश में निवेश बढ़ेगा तो युवाओं को रोज़गार मिलेगा, नहीं तो आसामाजिक तत्व उनको बन्दूक पकड़ाते रहेंगे। मोदी जी की काम करने की स्किल, स्पीड से भारत जल्द ही विकसित राष्ट्र बनेगा। वन नेशन-वन इलेक्शन की मोदी जी की सोच देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने वन नेशन वन राशन कार्ड, वन नेशन वन पावर ग्रिड, वन नेशन वन ट्रांजे़क्शन जैसी अनेको व्यवस्थाएं चलाई, जिससे देशवासियों को काफी फायदा हो रहा है। कार्यक्रम का संचालक सुशील मिश्र ने किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, संतोष कुमार मिश्रा अजय शंकर दुबे अजय सरोज पुष्पा शुक्ला हर्षू प्रसाद पाठक, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, अमित चौहान बबलू, ममता गिरी, पंकज कौशिक, लवकुश सिंह, विनोद मौर्य गिरीश शर्मा विनोद तिवारी प्रकाश शुक्ला आदि सैकड़ो सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534