Jaunpur Samachar : 11 अप्रैल को अपूर्वा भारती का कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

Apoorva Bharti's kavi sammelan and mushaira on 11th April
जौनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक अपूर्वा भारती संस्था की बैठक डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता और मंत्री राधेश्याम पाण्डेय के संचालन में हुई जहां संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परम्परागत ढंग से आयोजित किये जाने वाले कवि सम्मेलन व मुशायरे की विस्तृत रूप रेखा पर चर्चा हुई।

इसे भी देखें | Jaunpur Samachar : फर्जी एनकाउंटर कर की जा रही लोगों की हत्या : अखिलेश यादव

इस मौके पर मंत्री डॉ. राधेश्याम पाण्डेय ने जानकारी दिया कि संस्था के पूर्व संरक्षक ओमकारनाथ गिरी की पुण्य स्मृति में कवि सम्मेलन व मुशायरा 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को इंग्लिश क्लब (जौनपुर क्लब) के प्रांगण में रात्रि 8 बजे से होगा।

कवि सम्मेलन व मुशायरे में हास्य, ओज, व्यंग्य के चर्चित कवि गीतकार भाग लेंगे। अमिता शुक्ला रीवा (म.प्र.), शिव किशोर तिवारी (खंजन बाराबंकी), नीभा चौधरी (गीतकार आगरा), पंकज पंडित (ललितपुर), शशि श्रेया गीतकार (लखनऊ), हीरामणि वैष्णव (कोरबा म.प्र.), कामता माखन हास्य कवि (रीवा म.प्र.), संजय सागर आदि साहित्यकार कवि एवं गीतकारों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को भव्य और उत्कृष्ट बनाने के लिए संस्था द्वारा एकजुट प्रयास का अनुरोध किया गया है।

बैठक में संरक्षक राकेश सिंह, डॉ अशोक सिंह, वाई.पी.सिंह, फूलचंद तिवारी, संकठा प्रसाद पांडेय, विजय प्रकाश मिश्रा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, उमाकांत गिरी, सरन प्रजापति, टी.एन. सिंह, कमला शंकर यादव, दिनेश शर्मा आदि सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्था के महामंत्री राधेश्याम पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.डी.पी.जी. कालेज के पूर्व प्राचार्य राम आसरे सिंह और विशिष्ट अतिथि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव एडवोकेट एवं डॉ. जयेश सिंह बाल रोग विशेषज्ञ होंगे। इस आशय की जानकारी प्रेम प्रकाश मिश्र मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534