Jaunpur News : उर्वशी सिंह बनायी गयीं विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति

जौनपुर। सामाजिक क्षेत्र के साथ हिन्दू धर्म में विशेष सक्रिय रूप से कार्य करने वाली संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति के रूप में नियुक्त किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उर्वशी सिंह के नियुक्ति से पूरे राष्ट्र में संगठन को नई मजबूती मिलती रहेगी और हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि संगठन के हित के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी और हिन्दू राष्ट्र के साथ सनातन धर्म और महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान में हमेशा तत्पर रहेंगी। पूरे राष्ट्र मे सभी सामाजिक मुद्दों पर कार्य करेगी और संगठन का विस्तार करके जल्द से जल्द पूरी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगी एवं हिन्दुत्व और संगठन के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। सभी संगठन के पदाधिकारियों ने उर्वशी सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया। इस अवसर पर चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी, विनीत सेठ, साथ राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534