Jaunpur News : ​श्री गौरीशंकर धाम पर सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jaunpur News : ​श्री गौरीशंकर धाम पर सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरीशंकर धाम पर श्रावण मास के चौथे व अंतिम सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सावन के चौथे सोमवार के एक दिन पहले से ही बारीश हो रही थी परन्तु जैसे ही सोमवार प्रातःकाल मंदिर का पट खुला वैसे ही श्रद्धालु भगवान गौरीशंकर को जल, दूध, धतूरा, पुष्प, अक्षत आदि चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में आने लगे। इस दौरान देखने को मिला कि सावन के अन्य सोमवार की अपेक्षा सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ थी।
मंदिर समिति के सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं को अलग—अलग कतारों में खड़ा कर दर्शन कराया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान देखने को मिला की प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अपना काम करने में लगा रहा।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है तथा सीसीटीवी कैमरे से भी चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534